छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर , आज भी इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर , 24/08/2025 3:16:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर , आज भी इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर 24 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिन भार रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग , जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ ,मोहला, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH