पड़ोसी पर आया विवाहिता का दिल , पति और दो बच्चो को छोड़कर हुई फरार , फिर हुआ यह..

मध्य प्रदेश , 23/08/2025 6:18:04 PM
Anil Tamboli
पड़ोसी पर आया विवाहिता का दिल , पति और दो बच्चो को छोड़कर हुई फरार , फिर हुआ यह..

खरगोन 23 अगस्त 2025 - मध्यप्रदेश के खरगोन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पड़ोसी के प्यार में सब कुछ भूल बैठी. अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर वह पड़ोसी प्रेमी के साथ ही फरार हो गई।यह पूरा मामला भगवानपुरा थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि भगवानपुरा थाना इलाके में रहने वाली एक महिला लापता हो गई थी, महिला के पति ने थाने में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की. पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ रीवा के बैकुंठपुर से बरामद कर लिया. पुलिस और परिवार वालों ने जब महिला को समझाया तो वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ इंदौर में रहती थी. महिला के घर के पड़ोस में ही आकाश साकेत नाम का एक युवक भी रहता था. जिसके साथ महिला की दोस्ती हो गई थी, देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद महिला के ऊपर प्यार का बुखार इतनी तेजी से फैला कि वह अपने मायके खरगोन आकर रहने लगी।

खरगोन में रहने के दौरान महिला आकाश से मोबाइल में बात कर रही थी, जिसके बाद वह मौका पाकर अपने प्रेमी आकाश के साथ ही फरार हो गई. जैसे ही महिला के पति को इस बात की भनक लगी कि उसकी पत्नी किसी के साथ फरार हो गई है, जिसके बाद उसने खरगोन के भगवानपुरा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.  गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस की जाँच के दौरान पता चला कि महिला अपने प्रेमी आकाश के साथ फरार हुई है, जिसका घर रीवा के बैकुंठपुर में है. इसके बाद पुलिस आकाश के घर पहुँच गई, जहाँ से महिला के साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस और परिवार वालों ने जब महिला को समझाया तो वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी. फिलहाल पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH