छत्तीसगढ़ - आज से बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस सहित 26 ट्रेने रद्द 27 अगस्त तक रद्द , देखे पूरी लिस्ट..

रायपुर , 23/08/2025 3:54:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज से बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस सहित 26 ट्रेने रद्द 27 अगस्त तक रद्द , देखे पूरी लिस्ट..

रायपुर 23 अगस्त 2025 - रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है. अगर आप भी त्यौहारी सीजन में रेल सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आज से 27 अगस्त तक 26 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं 2 ट्रेने रूट बदल कर चलेंगी. इसके अलावा 3 ट्रेनें आधे रास्ते ही रोक दिया जाएगा. रेलवे के इस फैसले के बाद झारखंड जैसे अन्य राज्यों के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

रेलवे ने जानकारी दी कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. इस दौरान रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा. इसी वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 26 ट्रेनें कैंसिल रहेगी।

ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल

23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस.
24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस.
23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे.
25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी.
24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा मेल.
25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पूरी-जोधपुर.
30 अगस्त को जोधपुर-पूरी.
23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार .
24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर.
27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस.
29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस.
29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस.
22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस.
25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस.
24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद.
23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस.
25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस.
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू .
24 और 27 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू .
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू .
23 और 26 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू.

इन ट्रेनों का बदला रूट

23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.
25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

3 ट्रेनें आधे रास्ते ही रोक दिया जाएगा

24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.
23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी.
25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH