छत्तीसगढ़ - तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर , तहसील कार्यालय में मची अफरातफरी

धमतरी , 22-08-2025 1:38:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर , तहसील कार्यालय में मची अफरातफरी

धमतरी 22 अगस्त 2025 - धमतरी जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला ने तहसीलदार के चेंबर में ही जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार, जहर सेवन करने वाली महिला का नाम रानी दुलानी है, जो धमतरी शहर के पंचवटी कॉलोनी में निवास करती हैं। रानी दुलानी के पति ने कुछ वर्ष पूर्व घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था। परिवार का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था लेकिन अचानक पति की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद से ही परिवार आर्थिक संकट में फंस गया।

घर का लोन अदा न हो पाने की स्थिति में मामला सिविल कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने बकाया राशि की वसूली के लिए घर को कुर्क करने का आदेश पारित कर दिया। इस आदेश के बाद से ही महिला मानसिक दबाव में थी। शुक्रवार को वह अपनी व्यथा लेकर तहसील कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जब वह तहसीलदार से अपनी समस्या लेकर चर्चा कर रही थी, तभी अचानक उसने अपनी जेब से जहर की शीशी निकालकर सेवन कर लिया।

महिला की इस हरकत से तहसील कार्यालय में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी सन्न रह गए। तुरंत ही मौजूद स्टाफ ने महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH