15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद युवक को लड्डू नहीं मिले तो CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत , अब होगा यह..

मध्य प्रदेश , 22/08/2025 12:45:01 AM
Anil Tamboli
15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद युवक को लड्डू नहीं मिले तो CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत , अब होगा यह..

भिंड 22 अगस्त 2025 - मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीब-ओ-गरीब मामला निकलकर सामने आया है. यहां एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन 181 में सिर्फ इस बात से नाराज होकर शिकायत कर दी कि उसे ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण होने के बाद खाने के लिए लड्डू नहीं मिले थे. यह घटनाक्रम 15 अगस्त को घटित हुआ।

दरअसल भिंड जिले के मछंड इलाके के नौधा गांव में 15 अगस्त के दिन पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद लड्डुओं का वितरण भी शुरू हो गया. जिस वक्त ग्राम पंचायत का चपरासी धर्मेंद्र लड्डू वितरण कर रहा था, उस वक्त ग्राम पंचायत भवन के बाहर सड़क पर इसी गांव का रहने वाला कमलेश कुशवाहा खड़ा हुआ था. लड्डू बांटते हुए जब धर्मेंद्र कमलेश कुशवाहा के पास पहुंचा तो, धर्मेंद्र ने एक लड्डू कमलेश कुशवाहा को भी दे दिया. लेकिन कमलेश कुशवाहा दो लड्डू लेने की जिद पर अड़ा रहा. धर्मेंद्र ने दो लड्डू देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद कमलेश कुशवाहा ने मौके पर से ही सीएम हेल्पलाइन में फोन लगा दिया. कमलेश कुशवाहा ने शिकायत दर्ज करवाई कि ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लड्डुओं का वितरण नहीं किया जा रहा है. इस समस्या का निराकरण किया जाए. सीएम हेल्पलाइन में कमलेश कुशवाहा की शिकायत दर्ज कर ली गई.

इस बारे में जब पंचायत के सचिव रविंद्र श्रीवास्तव से बातचीत की तो पंचायत सचिव ने बताया कि 15 अगस्त के दिन कमलेश कुशवाहा ग्राम पंचायत भवन के बाहर सड़क पर खड़ा हुआ था. चपरासी धर्मेंद्र द्वारा लड्डू वितरण किया गया। कमलेश कुशवाहा को एक लड्डू दिया गया था और उसे दो लड्डू चाहिए थे. धर्मेंद्र ने दो लड्डू देने से मना कर दिया. इसलिए उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी।

सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत के निराकरण के बारे में जब सचिव से जानकारी चाही गई तो, रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वे 1 किलो लड्डू खरीद कर ले जाएंगे और उनसे माफी मांगते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH