हो गई गड़बड़ - छत्तीसगढ़ में मंत्री हुए 13 और मंत्रालय में मंत्रियों के दफ्तर है 12 , अब आगे क्या..

रायपुर , 20-08-2025 9:40:08 PM
Anil Tamboli
हो गई गड़बड़ - छत्तीसगढ़ में मंत्री हुए 13 और मंत्रालय में मंत्रियों के दफ्तर है 12 , अब आगे क्या..

रायपुर 20 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही सूबे में मंत्रियों की संख्या 13 हो गई है। मंत्रालय के मिनिस्ट्रियल ब्लॉक में 12 ही कमरे हैं। ऐसे में, जीएडी के अधिकारियों के हाथ-पांव फुल रहे कि छोटा कमरा देने पर कोई मंत्री प्रतिष्ठा का प्रश्न न बना लें।

विधानसभा में सदस्यों की संख्या को देखते यह तय था कि छत्तीसगढ़ में 15 परसेंट के हिसाब से 12 से अधिक मंत्री नहीं होंगे, इसलिए महानदी भवन मंत्रालय में मंत्री स्तर के 12 ही कमरे बनवाए गए। उस समय किसी ने सोचा नहीं था छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। छत्तीसगढ़ में अब 13 मंत्री बन गए हैं। हालांकि, कल तक मंत्रियों की शपथ और उनकी संख्या को लेकर उहापोह की स्थिति रही। मगर जैसे ही यह खबर पुष्ट हुई कि तीन मंत्री शपथ ले रहे हैं, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी उलझन में पड़ गए।

दरअसल, महानदी भवन के मंत्री ब्लॉक में पांच फ्लोर है। पांचवे फ्लोर में मुख्यमंत्री बैठते हैं और उनके सचिवालय के अधिकारियों का चेम्बर है। उसके नीचे के चार फ्लोर मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए है। एक फ्लोर में तीन मंत्री के चेम्बर हैं। इस हिसाब से मिनिस्टर पुल में 12 कमरे हुए। मगर अब मंत्री हो गए 13 पहले 10 मंत्री थे तो दिक्कत नहीं थी। अब तीन मंत्री बढ़ गए। और मंत्री लेवल के कमरे बचे हैं दो ही।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन में से दो मंत्रियों के लिए कमरा है, तीसरे के लिए नहीं। जीएडी ने दो छोटे कमरों को जोड़कर एक मंत्री के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया है। मगर दो कमरों को जोड़ने के बाद भी कमरा वैसा नहीं बन पा रहा, जैसे मंत्री पुल के 12 कमरे हैं। ऐसे में जीएडी के अधिकारियों ने इसके लिए उपर से मार्गदर्शन मांगा है कि किस मंत्री को छोटा कमरा दिया जाए। अफसरों को डर लग रहा कि छोटे कमरे से कहीं कोई मंत्री नाराज न हो जाए।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है
संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH