छत्तीसगढ़ - कांग्रेस की महिला पार्षद और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

बिलासपुर , 20-08-2025 7:21:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस की महिला पार्षद और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

बिलासपुर 20 अगस्त 2025 - बिलासपुर में नगर निगम का घेराव करना कांग्रेस पार्षद और उसके पति को भारी पड़ गया है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद और पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पार्षद दंपत्ति के खिलाफ हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम के तिफरा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने स्थानीय कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के अगुवाई में मंगलवार को नगर निगम का घेराव किया था। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान क्षेत्र की पानी, बिजली की समस्या और निगम अधिकारियों के अफसरशाही के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार को जाम कर दिया था।

पार्षद साहू इस बीच विरोध में मेयर चैंबर के बाहर तक पहुंच गईं थीं और केबिन के बाहर खाली मटका फोड़ दिया था। इस बीच प्रदर्शनकारियों और निगम अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। बाद में निगम कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में FIR की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, महापौर सचिवालय में कार्यरत शेख अमीन ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि विरोध के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने का काम किया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने ने पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ धारा 126 (2), 221, 329 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH