कौन है छत्तीसगढ़ के 12वे मंत्री गजेन्द्र यादव?? , और दिग्गजों को पछाड़ कर कैसे हासिल की मंत्री की कुर्शी

रायपुर , 20-08-2025 3:57:38 PM
Anil Tamboli
कौन है छत्तीसगढ़ के 12वे मंत्री गजेन्द्र यादव?? , और दिग्गजों को पछाड़ कर कैसे हासिल की मंत्री की कुर्शी

रायपुर 20 अगस्त 2025 -  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों में एक नाम गजेंद्र यादव का है. दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण वोरा को शिकस्त दी थी. विधायक बनने से पहले गजेंद्र यादव ने राज्य मुख्य आयुक्त स्काऊट-गाइड के रूप में छत्तीसगढ़ को स्काऊट-गाइड में नई पहचान दिलाई. यही नहीं उनके नाम अविभाजित मध्यप्रदेश के सबसे कम उम्र के पार्षद होने का रिकार्ड है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बिसरा राम यादव के पुत्र गजेंद्र यादव ने वर्ष 1996 में साइंस कालेज दुर्ग में बीएससी की पढ़ाई के दौरान अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए स्व ताराचंद साहू के लोकसभा चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर काम किया. उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी. अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1998 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी रहे हेमचंद यादव के लिए काम किया।

भाजपा ने वर्ष 1999 में दुर्ग नगर निगम चुनाव में उन्हें कचहरी वार्ड से प्रत्याशी बनाया. इस चुनाव में गजेन्द्र यादव ने पांच बार के पार्षद व पूर्व उपमहापौर रहे खेमलाल सिन्हा को हराकर पार्षद निर्वाचित होने के साथ शहर की राजनीति में चर्चे में आए. वे वर्ष 2005 तक पार्षद रहे. राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन शिक्षामंत्री मेघाराम साहू ने वर्ष 2005 में गजेन्द्र यादव को स्काऊट गाइड का राज्य सचिव नियुक्त किया, इसके बाद पार्टी ने उन्हें वर्ष 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी. गजेन्द्र यादव वर्ष 2015 में स्काऊट-गाइड के राज्य आयुक्त नियुक्त किए गए।

अरुण साव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद गजेंद्र यादव को उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया. इस दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए बहुत कम समय में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समुदायों की समस्याओं की ओर पार्टी का ध्यान आकृष्ट कराया. पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का उन्होंने समागम आयोजित किया. पहली बार दुर्ग में इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने सभी समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया।

गजेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण वोरा को लगभग 50 हजार वोटों से हराया. गजेंद्र यादव को जहां 96 हजार 651 वोट मिले, वहीं अरुण वोरा को 48 हजार 376 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. इस तरह से गजेंद्र यादव ने 48275 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

बायोडाटा

नाम - गजेन्द्र यादव
पिता - बिसरा राम यादव
माता - स्व. कौशल्या बाई यादव
जन्मतिथि - 15/06/1978
शिक्षा- MA राजनीतिक शास्त्र

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH