पति और दो बच्चो को छोड़कर प्रेमी से मिलने दिल्ली गई विवाहिता, प्रेमी ने बंधक बना कर मांगी फिरौती

मध्य प्रदेश , 20/08/2025 1:02:59 AM
Anil Tamboli
पति और दो बच्चो को छोड़कर प्रेमी से मिलने दिल्ली गई विवाहिता, प्रेमी ने बंधक बना कर मांगी फिरौती

राजगढ़ 20 अगस्त 2025 -  खिलचीपुर क्षेत्र की महिला की इंस्टाग्राम पर दिल्ली निवासी युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। युवक ने महिला को लग्जरी लाइफस्टाइल के सपने दिखाए। इसके बाद महिला पति, दो बच्चों व परिवार को छोड़कर दिल्ली जा पहुंची। वहां युवक ने महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और मारपीट का वीडियो पति को भेजकर 20 हजार रुपये फिरौती मांगी। महिला जैसे-तैसे छूटकर सूरत पहुंची। वहां से इंदौर आई। इंदौर से पुलिस व परिजन महिला को खिलचीपुर लेकर आए।

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय महिला 12 अगस्त को अस्पताल जाने की कहकर घर से निकली थी। इसके बाद गायब हो गई थी जिसके बाद घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

महिला ने लौटकर बताया कि दो महीने पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी रवि कुमार से हुई थी। बातचीत ने प्यार का रूप ले लिया और वह उस पर भरोसा करने लगी। आरोपी ने महिला को अच्छे जीवन और बच्चों की अच्छी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बोला। महिला ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गई। वहां रवि और उसके साथी ने पैसों के लिए बेरहमी से पीटा। जो पैसे महिला के पास थे, वो भी ले लिए।

मारपीट के कारण जब खून बहने लगा, तो वीडियो बनाकर पति को भेज दिया और 20 हजार रुपये मांगे। महिला के पति ने बताया कि पहले आरोपी ने मुझे फोन करके कहा कि तुम्हारी पत्नी हमारे पास है। 20 हजार दे दो, तो अभी छोड़ देंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH