साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल , छत्तीसगढ़ को मिलेंगे तीन नए मंत्री , इन तीन नाम पर चर्चा

रायपुर , 19-08-2025 2:00:41 PM
Anil Tamboli
साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल , छत्तीसगढ़ को मिलेंगे तीन नए मंत्री , इन तीन नाम पर चर्चा

रायपुर 19 अगस्त 2025 - काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव CM हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसी तरह अनुसूचित जाति से मंत्री बनाए जाएंगे तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH