कुत्ते को बचाने के चक्कर मे कार से टकराई स्कुटी सवार महिला सब इंस्पेक्टर , मौके पर ही हुई मौत

उत्तर प्रदेश , 18/08/2025 9:41:43 PM
Anil Tamboli
कुत्ते को बचाने के चक्कर मे कार से टकराई स्कुटी सवार महिला सब इंस्पेक्टर , मौके पर ही हुई मौत

गाजियाबाद 18 अगस्त 2025 - गाजियाबाद के कविनगर इलाके में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. 25 वर्षीय रिचा शर्मा वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं. देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह स्कूटी से अपने आवास लौट रही थीं. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया. उसे बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी कार से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें गंभीर सिर की चोटें आईं. उन्हें तत्काल सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ऋचा शर्मा गाजियाबाद में अकेली रहती थीं. सोमवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वह स्कूटी से अपने आवास लौट रही थीं, तभी कार्ट चौक पर उनके स्कुटी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में उन्होंने स्कूटी मोड़ दी, लेकिन तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने से रिचा गंभीर रूप से घायल हो गईं. हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ACP कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं. घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है. अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH