छत्तीसगढ़ - संदेहास्पद सड़क हादसे में बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत , पुलिस जांच में जुटी

बलौदा बाजार , 17/08/2025 11:14:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदेहास्पद सड़क हादसे में बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत , पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार 17 अगस्त 2025 - रविवार को ढाबा डीह गांव के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में ढाबाडीह के रहने वाले तेजेश्वर नेताम (उम्र 23 साल), पारागांव के रहने वाले राजा ध्रुव (उम्र 32 साल) और बुजुर्ग महिला सोनारीन ध्रुव (उम्र 70 साल) की मौके पर मौत हो गई। घायल बच्चों में 4 साल के परसराम ध्रुव के पैर में हड्डी टूट गई है, जबकि डेढ़ साल की मानती ध्रुव के सिर में चोट आई है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर कल्याण कुरूवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पांच लोगों में तीन की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। एक बच्चे के पैर की हड्डी टूटी है और दूसरे के जीभ और सिर में चोट आई है। हालांकि, दोनों की स्थिति अब स्थिर है।

मृतक तेजेश्वर नेताम के भाई ने बताया कि उनका भाई रायपुर से ढाबाडीह आ रहा था और कुछ घंटे पहले ही उससे बात हुई थी। वहीं पारागांव के मृतकों के परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताया है, क्योंकि दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थीं। अनुमान लगाया कि शायद किसी तीसरे वाहन ने सामने से टक्कर दी हो।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। यह देखना होगा कि एक ही दिशा में जा रहे बाइक सवार कैसे आपस में टकरा गए और तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH