सैप्टिक टैंक में जहरीली गैस का रिसाव , बच्चे को बचाने उतरे तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश , 17/08/2025 5:31:55 PM
Anil Tamboli
सैप्टिक टैंक में जहरीली गैस का रिसाव , बच्चे को बचाने उतरे तीन लोगों की मौत

सीतापुर 17 अगस्त 2025 - सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में गिरे 10 वर्षीय बच्चे को बचाने के प्रयास में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और एक अन्य व्यक्ति का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुकेठा निवासी विवेक (10), पुत्र सोहन गुप्ता, सुबह करीब 10 बजे गांव के अनिल के घर के सामने बने टैंक में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए अनिल कुमार (40) तुरंत टैंक में उतर गए और विवेक को बाहर निकाल दिया। लेकिन, इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वह खुद बेहोश होकर डूबने लगा। अनिल को बचाने के प्रयास में गांव के ही राजकुमार कुमार (45) और उसके बाद रंगी लाल (45) भी टैंक में उतरे। लेकिन, जहरीली गैस और दम घुटने की वजह से तीनों बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके।

ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक अनिल, राजकुमार और रंगीलाल की हालत गंभीर हो चुकी थी। स्थिति को देखते हुए तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही दीपू और विवेक का इलाज जारी है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH