छत्तीसगढ़ - बेटे ने अपने ही घर मे की चोरी , जेवरों सहित लाखो का सामान किया पार , पिता की रिपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

गरियाबंद , 17/08/2025 2:04:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटे ने अपने ही घर मे की चोरी , जेवरों सहित लाखो का सामान किया पार , पिता की रिपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

गरियाबंद 17 अगस्त 2025 - गरियाबंद जिले के बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फिंगेश्वर थाना में दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटा ने ही की है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है।

टीकूराम साहू जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दीवान में रखे पेटी व आलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी रकम गायब है. चोरी किए गए सामान में चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल 2,17,000 रुपये के आभूषण और 3,000 रुपये नकद शामिल थे।

फिंगेश्वर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो प्रार्थी टीकूराम साहू के पुत्र हुलस साहू (32 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हुलस साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी हुलस साहू के कब्जे से सभी चोरी किए गए जेवरात और 3,000 रुपये नकद की बरामदगी की गई. कुल राशि 2,20,000 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH