छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट , इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर , 17/08/2025 1:48:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट , इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर 17 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बीते दो दिनों से रात में प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार और शनिवार रात को हुई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिला है। शनिवार रात भी राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में रविवार को भी भारी होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में आज भी दिन भर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफ़ान भी चल सकता है। आंधी-तूफ़ान और बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और बारिश के समय पेड़ या खुली जगह पर ना रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH