छत्तीसगढ़ - 13 साल की नाबालिग को बंधक बना कर दो दिन तक रेप , आरोपी ने जंगल मे दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 17/08/2025 12:57:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 13 साल की नाबालिग को बंधक बना कर दो दिन तक रेप , आरोपी ने जंगल मे दिया वारदात को अंजाम

जशपुर 17 अगस्त 2025 - जशपुर में नाबालिग का अपहरण कर जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंडरापाठ थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ पाॅस्कों एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम मनदीप राम है।

दरअसल, 12 अगस्त को चौकी पंडरापाठ के एक ग्राम के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अगस्त को गाँव का आरोपी मनदीप राम 21 वर्ष उसकी 13 वर्षीय  बेटी का अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया था। पीड़ित व परिजनों के द्वारा नाबालिक बेटी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच 12 अगस्त को प्रार्थी की नाबालिक बेटी गांव के पास स्थित जंगल में अकेली मिली। पूछताछ करने पर नाबालिक ने बताया कि आरोपी मनदीप राम के द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाकर दो दिनों तक जंगल में रखा था। इस दौरान आरोपी ने नाबालिक पीड़िता से जबरन दुष्कर्म भी किया।

मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी पंडरापाठ में BNS की धारा 137 (2),64 (2) 65 (1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत के अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। पीड़ित नाबालिक का मेडिकल परीक्षण कर ईलाज कराया गया।

जाँच के दौरान पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप राम उम्र 21 वर्ष को उसके घर से घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मनदीप राम ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामले में ASP जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, चौकी पंडरापाठ क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर जेल गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH