छत्तीसगढ़ - ट्रक के ड्राइवर ने लोहे के रॉड से फोड़ा ASI का सिर , ASI को हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

रायपुर , 15/08/2025 4:06:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक के ड्राइवर ने लोहे के रॉड से फोड़ा ASI का सिर , ASI को हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

दुर्ग 15 अगस्त 2025 - दुर्ग में ASI पर ट्रक चालक ने हमला कर दिया। ASI सुशील पांडे ने आरोपी ट्रक चालक को सड़क से वाहन हटाने के लिए कहा था। इतनी सी बात पर आक्रोश होकर आरोपी चालक ने राॅड से वार कर ASI सुनील पांडे को घायल कर दिया। खून से लथपथ ASI को बेहतर इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, 14 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे कुम्हारी हाईवे ढाबा के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। इस सूचना पर ट्रक को हटवाने के लिए सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे पहुंचे थे। ASI सुशील पांडे ने ट्रक चालक को वाहन हटाने को कहा। इतने में ट्रक चालक पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी चालक ने ASI सुशील पांडे के सिर में रॉड से वार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर ASI सुशील पांडे को गंभीर हालत में कुम्हारी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। ASI सुशील पांडे की स्थिति सामान्य है।

प्रार्थी ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में धारा 296,351(3), 109, 121(2), 132, 221, 224 BNS के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH