छत्तीसगढ़ - ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर कराए 17.52 लाख

रायपुर , 15/08/2025 1:37:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर कराए 17.52 लाख

रायपुर 15 अगस्त 2025 - रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में साइबर ठगों ने फर्जी लेटरपैड और मोबाइल कॉल के जरिये 17 लाख 52 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार को 08 अगस्त को पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया पुराने व भरोसेमंद ग्राहक हैं और उनका फोन आने पर मदद करने को कहा।

11 अगस्त को बैंक मैनेजर को आशुतोष को सुनील तापड़िया के नाम से दोबारा कॉल आया। कॉलर ने खुद को रजिस्ट्री ऑफिस में व्यस्त बताया और वाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर्स के फर्जी लेटरपैड पर NEFT डिटेल भेज दी। इसमें राजस्थान निवासी सरफराज अंसारी के खाते में 17.52 लाख रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध था।

लेटरपैड देखकर आशुतोष ने बिना सत्यापन किए राशि ट्रांसफर कर दी। करीब 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, जिन्होंने पैसे ट्रांसफर की जानकारी से इनकार कर दिया। वे तत्काल बैंक पहुंचे और बताया कि लेटरपैड और मोबाइल नंबर फर्जी हैं।

जांच में पता चला कि आरोपितों ने इंटरनेट से पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत का नंबर निकाला और उन्हें भी झांसे में लिया। कार्तिक ने अनजाने में नए मैनेजर को सुनील तापड़िया के बारे में जानकारी दे दी, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। 

ठगी की घटना का पता चलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रयासों से 14 लाख रुपये खाते में होल्ड कराए गए, जबकि तीन लाख रुपये आरोपी पहले ही निकाल चुके थे। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन और पहचान में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH