छत्तीसगढ़ - 50 हजार की अवैध वसूली करते कथित पत्रकार प्रदीप द्विवेदी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

गरियाबंद , 14-08-2025 9:34:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की अवैध वसूली करते कथित पत्रकार प्रदीप द्विवेदी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

गरियाबंद 14 अगस्त 2025 - अवैध उगाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्रकार का धौंस दिखाते हुए ब्रिक्स प्लांट संचालक से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप द्विवेदी है, जो महासमुंद जिले के मामा-भाँचा का निवासी बताया जा रहा है।

आरोपी प्रदीप द्विवेदी फिंगेश्वर इलाके के एक फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट संचालक के पास पहुंचा और खुद को पत्रकार बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत फिंगेश्वर पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि इससे पहले 13 अगस्त को रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी एक महिला से दो लाख रुपये की अवैध वसूली की मांग का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में पुलिस ने ‘दबंग टुडे’ पोर्टल में कार्यरत कथित पत्रकार आकाश तिवारी (35 वर्ष) और उसके साथी अनुराग शर्मा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी फरार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH