कलयुगी पिता 05 महीने तक नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश , 13-08-2025 9:56:23 PM
Anil Tamboli
कलयुगी पिता 05 महीने तक नाबालिग बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

रायसेन 13 अगस्त 2025 - एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 13 साल की मासूम बेटी को ही हवस का शिकार बनाया और गर्भवती कर दिया। बम्होरी थाने के ग्राम दिल्हारी का मामला है। आरोपी पिता के ऊपर बम्होरी पुलिस ने पोक्सो सहित रेप की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 40 वर्षीय पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले पांच माह से दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को बेटी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल हॉस्पिटल सिलवानी रेफर किया गया। डॉक्टर ने जांच कर बेटी को पांच माह का गर्भवती बताने पर घटना का खुलासा हुआ।

बम्होरी पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचकर बेटी एवं अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है। इस संबंध में SDOP अनिल मौर्य ने बताया कि एक पिता ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कृत्य किया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH