छत्तीसगढ़ - टोकाटाकी से परेशान 14 साल की नाबालिग ने रिश्तेदार को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

बलौदा बाजार , 13/08/2025 2:48:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टोकाटाकी से परेशान 14 साल की नाबालिग ने रिश्तेदार को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

बलौदाबाजार 13 अगस्त 2025 - बलौदाबाजार से सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा नाबालिग बालिका ने कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक बार-बार नाबालिग बालिका को मोबाइल पर बातचीत करने से टोंका-टांकी करता था। इस बात से परेशान 14 वर्षीया बालिका ने कुल्हाड़ी से सिर, चेहरा पर वार कर हत्या कर दी।

दरअसल, 12 अगस्त को बलौदाबाजार पुलिस को सूचना मिली कि सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच ग्राम अमेरा के एक घर के अन्दर एक व्यक्ति की सिर, चेहरा पर वार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में की गई। मृतक पुरुषोत्तम यादव की लाश उसके घर के बरामदा में लहुलूहान अवस्था में पड़ा था।

थाना पलारी में धारा 103 (1) BNS का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। SP भावना गुप्ता ने हत्या को गंभीरता से लिया और थाना पलारी पुलिस को जाँच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस द्वारा पड़ोसियों, मृतक के रिश्तेदार व जान पहचान वालों से भी पूछताछ किया गया। इस मामले में 14 वर्षीया बालिका का भी कथन लिया गया था। पूछताछ में बालिका घबरा रही थी और बार-बार अपना बयान बदल रही थी।

पुलिस टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका द्वारा पुरुषोत्तम यादव की हत्या करना स्वीकार किया। नाबालिग बलिका से पूछताछ पर पता चला कि बालिका को मृतक बार-बार डांटता था और मोबाइल पर बात करने से उसे मना करता था। इस बात से क्षुब्ध होकर आवेश में बालिका ने पुरुषोत्तम यादव की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। प्रकरण में नाबालिग बालिका को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH