छत्तीसगढ़ - अन्नपूर्णा ढाबा के पास खूनी खेल , चाकू से गोद कर तीन युवक की हत्या , ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी

धमतरी , 12-08-2025 10:59:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अन्नपूर्णा ढाबा के पास खूनी खेल , चाकू से गोद कर तीन युवक की हत्या , ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी

धमतरी 12 अगस्त 2025 -  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास सोमवार आधी रात तीन युवकों की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मामला न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास का है, जहां पहले से ही कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान रायपुर से आए तीन युवक भी विवाद में शामिल हो गए। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि हमलावरों ने रायपुर के तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक भागकर जान बचाने में सफल रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से भागे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात में इस्तेमाल चाकू और अन्य हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। हत्या की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH