छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के ड्राइवर ने बीच सड़क पर युवती के साथ किया यह कांड , FIR हुआ दर्ज

सरगुजा , 11/08/2025 12:34:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के ड्राइवर ने बीच सड़क पर युवती के साथ किया यह कांड , FIR हुआ दर्ज

अंबिकापुर 11 अगस्त 2025 - सीतापुर के भाजपा विधायक के ड्राइवर पर एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है। युवती ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय आदिवासी समाज की युवती ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन उससे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के ड्राइवर ग्राम ढेलसरा निवासी उमेश प्रधान ने छेड़छाड़ व मारपीट की है।

युवती ने बताया कि वह शाम 4 बजे अपनी स्कूटी से सहेली के घर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में आदर्श नगर हनुमान चौक के पास बड़े पापा का लडक़ा मिला। वह उससे रुक कर बात कर ही रही थी कि उमेश प्रधान वहां आया और गाली-गलौज करते हुए उसे खींचकर जकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उमेश प्रधान ने उसे 3-4 थप्पड़ मारे।

युवती के अनुसार 3 साल पहले उसका परिचय उमेश प्रधान से था। इस दौरान वह उससे शादी करने की बात कहता था। लेकिन जब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उस पर गंदी नजर रखता है तो उसने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद वह फोन कर धमकी देता था कि वह यदि नहीं मिलेगी और बात नहीं करेगी तो उसे व उसके परिवार को चैन से जीने नहीं देगा।

इस मामले को लेकर सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि जांच के बाद पुलिस उचित न्याय करेगी। फिलहाल ड्राइवर को कार्यालय से हटा दिया गया है। वही युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर उमेश प्रधान के खिलाफ BNS की धारा 296, 351 (2), 115(2) व 74 के तहत FIR दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH