छत्तीसगढ़ - छोटे भाई ने मंझले भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार

दुर्ग , 10-08-2025 10:16:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छोटे भाई ने मंझले भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार

दुर्ग 10 अगस्त 2025 - पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में शनिवार आधी रात करीब 12 बजे छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर मंझले भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल नहीं ले गए। रविवार सुबह मोहल्ले वासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुदामा ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 25 वर्षीय छोटा भाई शरद ठाकुर है। तीन भाइयों में सुदामा मंझला और शरद सबसे छोटा था। उनका एक बड़ा भाई चंद्रशेखर ठाकुर भी है। माता-पिता के निधन के बाद तीनों भाई अपनी मौसी और मौसा के साथ एक ही घर में रह रहे थे।

आरोपी भाई कोई काम नहीं करता था और अपने खर्च के लिए भाइयों से पैसे मांगता था। शनिवार रात इसी बात को लेकर सुदामा और शरद के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर शरद ने कुल्हाड़ी से सुदामा के गले और चेहरे पर वार कर दिया। हमले के बाद पड़ोसियों ने घायल सुदामा को खून से लथपथ देखा और परिजनों से पूछा तो उन्होंने शुरुआत में गुमराह करते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है।

मामला पुलिस तक पहुंचा, तो टीम मौके पर पहुंची और सख्ती से पूछताछ की। तब सच्चाई सामने आई कि विवाद के चलते छोटे भाई शरद ने ही सुदामा की जान ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH