छत्तीसगढ़ - आरोपी ने कहा तीर्थयात्रा कर पुराने पाप धो आया हूं अब नया पाप शुरू, फिर चाकू निकाल कर..

बिलासपुर , 10/08/2025 4:01:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आरोपी ने कहा तीर्थयात्रा कर पुराने पाप धो आया हूं अब नया पाप शुरू, फिर चाकू निकाल कर..

बिलासपुर 10 अगस्त 2025 - एक युवक ने तीर्थ यात्रा से लौट कर अपने ही दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि चाकू मारने से पहले उनसे कहा-तीर्थ यात्रा से आने के बाद सभी दोष नष्ट हो गए, आज से नया पाप शुरू। यह बोलते हुए उसने चाकू निकाला और अपने दोस्त को मार डाला। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। चाकू लगने के बाद युवक को खून से लथपथ हालत में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार पचरीघाट का मृतक दीपक उर्फ दादू साहे मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि 16 जुलाई को दीपक अपने दोस्तों दीपक विश्वकर्मा, दादू महराज, गणेश रजक के साथ बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) गया हुआ था। वहां से ये सभी 23 जुलाई को बिलासपुर लौट आए थे। एक दिन पहले शुक्रवार की शाम 7 बजे दीपक कहीं जाने के लिए घर से अकेले पैदल निकला था। पुलिस के अनुसार शनिचरी मोड़ के पास पशु चिकित्सालय के सामने रात 8.40 बजे गणेश रजक से उसकी मुलाकात हुई।

दीपक और गणेश की मोबाइल पर आपस में हुई बात को लेकर थोड़ी देर चर्चा होती रही। बातचीत के बीच ही एकाएक गणेश ने चाकू निकालकर दीपक के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को आरोपी गणेश रजक शराब के नशे में था और पता चला है कि वह दीपक साहू को ही तलाश कर रहा था।

पुलिस ने रात में ही तलाशी अभियान चला कर आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बैजनाथ धाम में ही दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH