छत्तीसगढ़ - एक बार फिर मानसून पर लगा ब्रेक , इस तारीख के बाद से लगातार बारिश होने की संभावना

रायपुर , 06/08/2025 11:10:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक बार फिर मानसून पर लगा ब्रेक , इस तारीख के बाद से लगातार बारिश होने की संभावना

रायपुर 06 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में बारिश कराने वाला मजबूत सिस्टम नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. अगस्त की शुरुआत में बारिश थमने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है. घरों में फिर से कूलर और एसी चालू हो गए हैं. इस बीच प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं 7 अगस्त से पूरे प्रदेश में वर्षा व मेघगर्जन की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया है. यह स्थिति मानसून ब्रेक का कहलाता है. इसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है. एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की सम्भावना है। प्रदेश में लोगों को उमस से हल्की राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा की संभावना है. यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH