छत्तीसगढ़ - बिजली बिल हाफ के नियमों में बदलाव पर मचा बवाल , कांग्रेस करेगी प्रदेशब्यापी आंदोलन

रायपुर , 06/08/2025 12:51:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली बिल हाफ के नियमों में बदलाव पर मचा बवाल , कांग्रेस करेगी प्रदेशब्यापी आंदोलन

रायपुर 06 अगस्त 2025 - राज्य सरकार की ओर से बिजली बिल हाफ योजना को 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट तक सीमित करने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे जनता के साथ अन्याय करार दिया है और फैसले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने पलटवार कर कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से सरकार उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली बिल योजना की दिशा में ले जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को लगभग समाप्त कर दिया है। अब सिर्फ 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधा बिल मिलेगा, जबकि पहले 400 यूनिट तक की खपत पर यह छूट मिलती थी। इससे लाखों उपभोक्ताओं को झटका लगा है।

दीपक बैज के मुताबिक, अब अगर कोई उपभोक्ता 101 यूनिट भी बिजली खर्च करता है, तो उसे पूरे 101 यूनिट का बिल भरना होगा, यानी छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांव और शहरों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कांग्रेस सरकार के समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती थी, जरूरत पर अन्य राज्यों से बिजली खरीदी जाती थी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कोयले पर ग्रीन टैक्स, बढ़ा हुआ माल भाड़ा, और महंगे दर पर कोयला खरीद जैसे कारणों से उत्पादन लागत बढ़ी है जिसका भार उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। कांग्रेस सरकार के समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती थी, जरूरत पर अन्य राज्यों से बिजली खरीदी जाती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH