छत्तीसगढ़ - अपने हाथ से खुद को इंजेक्शन लगाना नव ब्याहता नर्स को पड़ा भारी , हुई मौत

धमतरी , 06-08-2025 12:23:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपने हाथ से खुद को इंजेक्शन लगाना नव ब्याहता नर्स को पड़ा भारी , हुई मौत

धमतरी 06 अगस्त 2025 - शादी के तीन माह बाद एक नवविवाहिता नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स ने रात में स्वयं इंजेक्शन लगाया था, नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार ने शव की जांच की, और तीन सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। नर्स की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी निवासी 28 वर्षीय कुसुम लता साहू को सोमवार की अलसुबह बेहोशी की हालत में धमतरी के बठेना अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

मृतका के पति दीपेश साहू ने पुलिस को बताया कि उनका मायका ग्राम मोतिमपुर, मगरलोड है। तीन माह पूर्व आठ मई को उनका विवाह हुआ था। दीपेश जल जीवन मिशन में कार्यरत हैं, जबकि कुसुमलता रायपुर में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थीं। वह 8-10 दिनों में अपने ससुराल राखी आती थीं। 03 अगस्त को शाम को कुरूद के बस स्टैंड पर पहुंची, जहां दीपेश और कुसुम के भाई टिकाराम ने उन्हें लेने गए थे।

कुसुमलता ने मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदीं और घर लौट आईं। उनके हाथ में कन्यूला लगा हुआ था, जिसे लेकर उन्होंने बताया कि पेट में समस्या है। रात में सभी ने खाना खाने के बाद कुछ देर गांव की ओर घूमने गए। लौटने पर कुसुमलता ने स्वयं इंजेक्शन लगाया। रात 12:15 बजे दोनों सो गए, और सुबह 4:52 बजे दीपेश ने देखा कि पत्नी बेहोशी की हालत में हैं। उन्हें मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH