छत्तीसगढ़ - घर के भीतर नग्न हालत में चादर से लिपटी महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 05/08/2025 7:41:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर के भीतर नग्न हालत में चादर से लिपटी महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 05 अगस्त 2025 - तिल्दा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। वार्ड क्रमांक 14, नेवरा निवासी 55 वर्षीय महिला क्षिता निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। महिला का शव नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ उसके घर में पाया गया, जिससे यह मामला और भी गंभीर और जघन्य बन गया है। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है और संभव दुष्कर्म की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला का शव संदिग्ध स्थिति में नग्न अवस्था में मिला। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उनकी हत्या किसी भारी वस्तु से की गई होगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई होगी, हालांकि इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा थाना पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचकर विशेषज्ञों ने घर के हर कोने की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। बताया गया है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH