छत्तीसगढ़ - मोबाईल लूट के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा , 50 हजार का जुर्माना भी लगा

रायपुर , 05/08/2025 11:41:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मोबाईल लूट के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा , 50 हजार का जुर्माना भी लगा

रायपुर 05 अगस्त 2025 - रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से चाकू मारकर मोबाइल लूटने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक आरोपी को 40 हजार रुपए एवं दूसरे को 50 हजार रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश भी दिया गया है. मोबाइल लूट केस में पहली बार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत ने सुनाई है।

लोक अभियोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने शेख शब्बीर एवं आशीष मिर्झा उर्फ लियॉन उर्फ बबलू को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. घटना एक सितंबर 2022 की है, जब देवेंद्र साहू सुबह करीब पौने पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. वे जब गोंदवारा स्थित एकता नगर के पास पहुंचे, तभी एक्टिवा सवार दोनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक आरोपी ने देवेंद्र का कॉलर पकड़ लिया, वहीं दूसरे ने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया. देवेंद्र ने बचाव में चाकू पकड़ने की कोशिश की, जिससे उनकी हथेली कट गई. इसके बाद बदमाश उनकी जेब से 13 हजार रुपए का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।देवेंद्र ने भागते बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज आम नागरिकों का जीवन असुरक्षित हो गया है. यह केवल चोट की प्रवृत्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह चिंता का विषय है कि कोई व्यक्ति सुबह टहलने या बाहर जाने के लिए निकलता है और उस पर धारदार हथियार से हमला कर लूट की जाती है. ऐसी घटनाएं समाज में भय का वातावरण निर्मित करती हैं. इसी कारण अदालत ने आरोपियों को कठोर दंड से दंडित किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH