छत्तीसगढ़ - बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह..

गरियाबंद , 05/08/2025 12:40:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह..

गरियाबंद 05 अगस्त 2025 - गरियाबंद जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के परिजनों को पत्नी के व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पूरा मामला सामने आया। मामला पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कोपरा का है।

जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी चुम्मन साहू की पत्नी प्रतिमा का नगर के ही दौलत पटेल नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब चुम्मन को इस अवैध रिश्ते की भनक लगी तो पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगा। हालात तब और बिगड़ गए जब चुम्मन ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।

जिसके बाद प्रतिमा और दौलत ने चुम्मन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 26 जुलाई की रात जब चुम्मन के भाई अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, तब प्रतिमा ने दौलत के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर चुम्मन की हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी ने ग्रामीणों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से चुम्मन की मौत हो गई। परिजनों ने पहले इसे आकस्मिक मृत्यु मान लिया और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

हालांकि, चुम्मन के परिवार को प्रतिमा पर पहले से शक था। संदेह के आधार पर उन्होंने सोमवार को पांडुका थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा और दौलत को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ - बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH