छत्तीसगढ़ - अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 01 करोड़ की हेरोइन के साथ 09 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर , 05/08/2025 12:18:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 01 करोड़ की हेरोइन के साथ 09 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर 05 अगस्त 2025 - रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब से जुड़े मुख्य सप्लायर सहित रायपुर के स्थानीय नेटवर्क के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 412.87 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के पुख्ता इनपुट मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का निवासी है, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था। रायपुर में इस नेटवर्क का संचालन सुवित श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा था, जिसने कमल विहार सेक्टर-4 स्थित अपने मकान को नेटवर्क का हब बना रखा था।

पुलिस की जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। आरोपी विदेशी नंबरों से नेट कॉलिंग , वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों को माल सप्लाई करते थे। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का उपयोग किया जा रहा था।

IG अमरेश मिश्रा एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई थी। विशेष इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकानों पर निगरानी रखते हुए कमल विहार स्थित मकान में दबिश दी। वहां से तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. लवजीत सिंह उर्फ बंटी (39), निवासी गुरदासपुर, पंजाब

2. सुवित श्रीवास्तव (31), निवासी राजेन्द्र नगर, रायपुर

3. अश्वन चंद्रवंशी (33), निवासी जामसरा, राजनांदगांव

4. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव (24), निवासी सतनामीपारा, रायपुर

5. अनिकेत मालाधरे (24), निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र

6. मनोज सेठ (27), निवासी महासमुंद

7. मुकेश सिंह (39), निवासी टाटीबंध, रायपुर

8. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला (27), निवासी मौदहापारा, रायपुर

9. राजविंदर सिंह उर्फ राजू (30), निवासी कांकेर

इन सभी आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, मोबाइल फोन, तौल मशीन, सिल्वर पेपर रोल, नशा करने के उपकरण, एटीएम कार्ड, चेक बुक, और एक क्रेटा कार जब्त की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH