छत्तीसगढ़ - बिना हेलमेट के बाईक चलाना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी , कटा चालान
धमतरी 04 अगस्त 2025 - SP के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत दो दिन में रुद्री चौक एवं जनपद तिराहा में पुलिस यातायात स्टॉफ द्वारा सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 02 पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनके विरुद्ध भी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालान किया गया एवं दोनों पुलिस कर्मियों को आदेश का पालन नही करने पर उन्हें स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के परिपालन में की गई, जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस का कोई अधिकारी/कर्मचारी ही क्यो ना हो।

















