भारी बारिश के कच्चा मकान ढहा , मलबे में दबकर एक महिला और एक युवती की मौत

उत्तर प्रदेश , 03/08/2025 6:02:19 PM
Anil Tamboli
भारी बारिश के कच्चा मकान ढहा , मलबे में दबकर एक महिला और एक युवती की मौत

कौशांबी 03 अगस्त 2025 - उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंझनपुर तहसील के बहादुरपुर गांव में रविवार की सुबह एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे परिवार की तीन महिलाएं मलबे में दब गईं. इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय प्रेमा देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी साधना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरी बेटी आराधना गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे।

तेज बारिश के बीच अचानक मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मलबे से तीनों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने प्रेमा देवी और साधना को मृत घोषित कर दिया, जबकि आराधना का इलाज जारी है।

ASP राजेश सिंह और मंझनपुर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. ASP राजेश सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें तीन लोग दब गए. इसमें एक महिला और दो बच्चियां दब गईं. उन्हें निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां महिला और एक बच्ची की मौत हो गई. घायल बच्ची का इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH