छत्तीसगढ़ - बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , इन जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

रायपुर , 03-08-2025 12:28:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , इन जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

रायपुर 03 अगस्त 2025 - मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और जमकर बारिश भी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबजार, मुंगेली, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, आने वाले दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH