छत्तीसगढ़ - स्कूल के मध्यान्ह भोजन में बच्चो को परोसा कुत्ते का जूठा खाना , CM से हुई शिकायत

बलौदा बाजार , 02-08-2025 8:23:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल के मध्यान्ह भोजन में बच्चो को परोसा कुत्ते का जूठा खाना , CM से हुई शिकायत

बलौदाबाजार 02 अगस्त 2025 - पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के 84 बच्चों को उस सब्जी का सेवन करवाया गया जिसे एक आवारा कुत्ता पहले ही जूठा कर गया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और 78 बच्चों को एहतियातन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाना पड़ा।

घटना 29 जुलाई की है। दोपहर के समय जब स्कूल में जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं बच्चों को खाना परोस रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ता किचन के पास रखी सब्जी को मुंह मार गया। कुछ बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को बताया। शिक्षकों ने समूह की महिलाओं को बच्चों को यह सब्जी परोसने से सख्त मना किया, लेकिन महिलाओं ने यह कहकर मना कर दिया कि “कुत्ते ने कुछ नहीं खाया।” इसके बाद 84 बच्चों को वही सब्जी परोस दी गई।

बच्चों ने जब घर जाकर इस घटना की जानकारी दी तो पालक भड़क उठे। अगले दिन पालक स्कूल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने 78 बच्चों को एंटीरेबीज वैक्सीन का डोज लगाया। विधायक संदीप साहू ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH