छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टी में किया बदलाव , महाअष्टमी की छुट्टी रद्द, जाने अब कब होगी छुट्टी

रायपुर , 02-08-2025 10:49:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टी में किया बदलाव , महाअष्टमी की छुट्टी रद्द, जाने अब कब होगी छुट्टी

रायपुर 02 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 के स्थानीय अवकाश कैलेंडर में अहम बदलाव करते हुए रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए महाअष्टमी की छुट्टी को रद्द कर दिया है। इसके स्थान पर अब 28 अगस्त 2025 को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि 5 फरवरी 2025 को जारी अवकाश आदेश में संशोधन करते हुए अब 30 सितंबर को प्रस्तावित महाअष्टमी का अवकाश निरस्त कर दिया गया है और उसकी जगह 28 अगस्त को नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर के सभी सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं में अवकाश रहेगा।

रायपुर और अटल नगर में निवासरत लोगों की सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। नुआखाई पर्व क्षेत्रीय लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसके चलते महाअष्टमी की छुट्टी की जगह अब यह अवकाश दिया गया है। यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों, विभागों और संस्थाओं पर लागू होगा। क्या है।

क्या है नुआखाई पर्व?

नुआखाई मुख्यतः पश्चिम ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाने वाला पारंपरिक कृषि पर्व है। इस दिन किसान नई फसल की पूजा करते हैं और परिवारजनों के साथ पर्व मनाते हैं। यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH