14 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म , पुलिस की पूछताछ में हुआ यह चौकाने वाला खुलासा

झारखंड , 01-08-2025 1:48:45 PM
Anil Tamboli
14 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म , पुलिस की पूछताछ में हुआ यह चौकाने वाला खुलासा

रांची 01 अगस्त 2025 - झारखंड की राजधानी रांची से हैरान और शर्मनाक मामला सामने आया है। रांची के सदर अस्पताल में 14 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बसिया पुलिस को सूचना दी।

गुमला जिला के बसिया की रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसी के गांव के रहने वाले एक युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया था। लोकलाज और आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के कारण नाबालिग और उसका परिवार जुर्म के खिलाफ आवाज न उठा सका और नतीजा यह हुआ की 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची गर्भवती हो गई।

सामाजिक बदनामी से बचने के लिए पीड़िता को लेकर उसका परिवार गुमला जिला से रांची आ गया। रांची के सदर अस्पताल में नाबालिग बच्ची ने जब एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। नाबालिग के बयान के आधार पर रांची के लोअर बाजार थाना में जीरो FIR हुई। इसके बाद गुमला जिला के बसिया थाना की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला एसपी हासिश बिन जमा के द्वारा गठित टीम ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शिवा अहीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH