सक्ती - राज महल कांड में बड़ा UPDATE - इन दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

सक्ती , 31-07-2025 12:27:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती - राज महल कांड में बड़ा UPDATE - इन दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

सक्ती 31 जुलाई 2025 - 25 जून 2025 को सक्ती राज महल में हुए बलवा कांड मामले में इस वक्त बड़ा अपडेट सामने आया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर ने मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपी सुंदर लाल जायसवाल और टेकचंद जायसवाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह फैसला बुधवार की शाम हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल ने पारित किया है।

टेकचंद जायसवाल के नियमित जमानत आवेदन पर उसके अधिवक्ताओ द्वारा यह तर्क दिया गया है कि उसका नाम प्रथम सूचना पत्र में उल्लेखित नहीं है। वह करीब 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति है, जो 45% स्थायी अपंग है। उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निष्पक्ष जांच हेतु उसकी ओर से 09 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन भी दिया गया था, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब उनकी ओर से पंजीकृत डाक के माध्यम से भी आवेदन प्रेषित किया गया।

अधिवक्ताओं ने यह भी तर्क दिया गया कि टेकचंद जायसवाल 08 जुलाई 2025 से न्यायिक अभिरक्षा में है, अब तक प्रकरण में अभियोगपत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है। मामले की जांच और विचारण में समय लगना संभावित है। अतः उक्त परिस्थितियों में उसकी अपील स्वीकार कर उसे नियमित जमानत पर रिहा किया जाए।

अधिवक्ताओ की इस दलील पर माननीय न्यायाधीश ने कहा कि अपीलार्थी /आवेदक टेकचंद जायसवाल एवं सुंदर लाल जायसवाल क्रमशः दिनांक 08 जुलाई 2025 एवं 01 जुलाई 2025 से न्यायिक अभिरक्षा में हैं। दोनों को वरिष्ठ नागरिक बताया गया है तथा उनका नाम प्रथम सूचना पत्र में भी उल्लेखित नहीं है। मामले की जांच और विचारण में समय लगना संभावित है। इन तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें नियमित जमानत पर रिहा किया जाना उचित पाया जाता है।

अतः अपीलार्थी /आवेदक टेकचंद जायसवाल एवं सुंदर लाल जायसवाल द्वारा प्रस्तुत नियमित जमानत आवेदन संबंधी अपील स्वीकार की जाती हैं। उनके बाबत विचारण न्यायालय द्वारा पारित आदेश अपास्त किया जाता है।

अपीलार्थी टेकचंद जायसवाल के तरफ से सक्ती केवरिष्ठ अधिवक्ता दिगम्बर चौबे , प्रवीण शर्मा एवं अधिवक्ता चंद्र प्रकाश चौबे ने पैरवी की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH