छत्तीसगढ़ - शहर के 04 नामी स्पा सेंटर में पुलिस की दबिस , स्पा सेंटर चालको में मचा हड़कंप

बिलासपुर , 31/07/2025 12:24:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शहर के 04 नामी स्पा सेंटर में पुलिस की दबिस , स्पा सेंटर चालको में मचा हड़कंप

बिलासपुर 31 जुलाई 2025 - रायपुर, दुर्ग के स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस अलर्ट है। 29 जुलाई को 2 अलग-अलग क्षेत्र के 4 सेंटरों में देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों की आशंका पर टीम ने एक साथ छापा मारा और वहां मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों के बैग तलाशे।

इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों के रजिस्टर और दस्तावेज चेक किए। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि वहां आने वाले ग्राहकों-स्टाफ की पूरी जानकारी रखा जाए। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम ने तारबाहर थाना क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा (बंसीवाला बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाजा), वहीं सरकंडा क्षेत्र के ईवा स्पा में छापामार कार्रवाई करते हुए जांच की।

पुलिस ने सभी सेंटरों के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की। सभी कर्मचारी भारतीय पाए गए। साथ ही ग्राहकों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज होने की जानकारी भी ली। जांच के दौरान स्पा संचालकों व स्टाफ को चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध हरकत पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आने वाले हर एक ग्राहक और स्टाफ की जानकारी दस्तावेज सहित सुरक्षित रखने की अनिवार्यता बताई गई।

पुलिस अफसरों ने कर्मचारियों को समझाइश देते हुए यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH