ब्राम्हण परिवार की नई नवेली बहु की मुँह से ससुराल में कदम रखते ही निकला या अल्लाह , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 30/07/2025 7:00:57 PM
Anil Tamboli
ब्राम्हण परिवार की नई नवेली बहु की मुँह से ससुराल में कदम रखते ही निकला या अल्लाह , मचा हड़कंप

इंदौर 30 जुलाई 2025 - मध्यप्रदेश के इंदौर में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 साल के बच्चे की मां को अविवाहित और ब्राह्मण समाज की बताकर एक युवक से शादी करा दी गई. दुल्हन जब घर आई तो उसके मुंह से 'या अल्लाह' और 'अल्लाह की कसम' जैसे शब्द निकले, तो घरवालों को संदेह हुआ. पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन मुस्लिम है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के हिंगोनिया खुर्द गांव के रहने वाले युवक की शादी के लिए परिजन लड़की की तलाश में थे. इसी बीच युवक के भाई की मुलाकात मुकेश मराठा नाम के व्यक्ति से हुई. उसने शादी के लिए 20 हजार रुपये लेकर आष्टा की रहने वाली लड़की के बारे में बताया और उससे मुलाकात करवाई। इसके बाद 26 फरवरी 2024 को दोनों की शादी की तारीख तय हुई. युवक का परिवार शादी की पूरी तैयारी कर चुका था, लेकिन इंदौर आते समय दुल्हन का एक्सीडेंट होने की बात कहकर शादी निरस्त करवा दी गई।

इसके बाद मुकेश ने कोमल पठान और नेहा नाम की युवतियों से मुलाकात करवाई. कोमल ने ढाई लाख रुपये लिए और एक युवती को ब्राह्मण समाज का और अविवाहित बताते हुए परिवार से मिलवाया. उस युवती का नाम निकिता बताया गया. इसके बाद 26 फरवरी को निकिता से युवक की शादी करवा दी गई. शादी के कुछ दिनों बाद आम बोलचाल में निकिता के मुंह से 'या अल्लाह' और 'अल्लाह कसम' जैसे शब्द निकले तो परिजनों को उस पर शक हुआ. जब उससे पूछताछ की गई तो निकिता ने अपना नाम नाजिया बताया।

पीड़ित युवक ने कहा कि कुछ दिन बाद कोमल पठान आई और बहला फुसलाकर नाजिया को साथ ले गई. इसके तीन दिन बाद नाजिया वापस आ गई और उसने कहा कि कोमल पठान उसकी दूसरी जगह शादी करवाने ले गई थी, लेकिन वह मना करके वापस आ गई. इसके बाद नाजिया अचानक घर से पूरा सामान लेकर फरार हो गई।

युवक ने जब नाजिया के परिवार की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह नायता मुंडला में एक किराए के मकान में रहने लगी है. नाजिया का बच्चा उसके साथ है. जब युवक ने नाजिया की मां से बात की तो वह भी उसे भूलने की बात कहकर धमकाने लगीं. इस मामले में युवक के परिवार ने सेना के पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर से भी शिकायत की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH