सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल की बड़ी कार्यवाही , पुरेन्हा पारा के मोंटू निर्मलकर को किया गिरफ्तार

सक्ती , 29-07-2025 8:06:19 PM
Anil Tamboli
सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल की बड़ी कार्यवाही , पुरेन्हा पारा के मोंटू निर्मलकर को किया गिरफ्तार

सक्ती 29 जुलाई 2025 - सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू निवासी पुरेन्हापार सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया अर्चना तिवारी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि BMO कार्यालय में दिनांक 21 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग का राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक हो रही थी इसी दरम्यान वार्ड क्रमांक 05 पुरेन्हा तालाब निवासी अनुराग निर्मलकर (मोंटू) शराब के नशे में बैठक कक्ष में जबरजस्ती अंदर घुस आया और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके कारण विभाग की बैठक बाधित हुई और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। 

प्रार्थिया अर्चना तिवारी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 248 /2025, धारा 221, 132, 296, 351 (3) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये SP अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में फरार आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू की पता तलाश की जा रही थी।

आज दिनांक 29.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू अपने घर आया हुआ है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा विवेचना पर से अपराध करना पाये जाने से आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू पिता जितेन्द्र निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम तथा जोगेश राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH