फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिछले 10 साल से पुलिस विभाग में कर रहा था नौकरी , ऐसे हुआ मामले का खुलासा ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिछले 10 साल से पुलिस विभाग में कर रहा था नौकरी , ऐसे हुआ मामले का खुलासा ,,
पटना 08 दिसम्बर 2020 - जहां एक ओर पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर नौकरी कर शासन को चूना लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बुद्धा कॉलोनी थाने की नवीन पुलिस लाइन में सामने आया है।

यहां शशिकांत सिंह नाम का एक व्यक्ति फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर 10 वर्षों से पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी कर रहा था. इसका खुलासा आरोपी के गांव वालों की सूचना पर हुई जांच में हुआ. रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी सारण जिले के दिघवारा थाने के आमी गांव का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल शशिकांत सिंह फर्जी नाम व कागजात दिखाकर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था. पटना की पुलिस लाइन में उसकी नियुक्ति की गयी थी. गांव वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें उसके फर्जी कागजात, फोटो व नाम की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में एफआइआर दर्ज करायी. रविवार को पुलिस उसके गांव पहुंची और गिरफ्तार कर थाने लेकर आयी, जहां पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी कांस्टेबल शशिकांत सिंह ने बताया कि शुरुआत में उसने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब छह साल तक नौकरी की. जब उसे लगा कि वह पकड़ में आ जायेगा, तो उसने सेटिंग कर सीआइडी में अपना ट्रांसफर करा लिया. लेकिन, जांच के बाद वह पकड़ा गया।

बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी शशिकांत सिंह 10 साल तक पुलिस में नौकरी करता रहा. जांच में जब फर्जीवाड़ा साबित हुआ, तो सुबह में मैंने खुद उसके पैतृक गांव में जाकर उसे गिरफ्तार किया है। वह फर्जीवाड़े के माध्यम से पुलिस में कैसे नियुक्त हुआ, पुलिस जांच कर रही है. उम्मीद है कि उसके साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH