कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर , हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत , दर्जनों घायल

झारखंड , 29-07-2025 11:59:52 AM
Anil Tamboli
कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर , हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत , दर्जनों घायल

देवघर 29 जुलाई 2025 - झारखंड के देवघर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक बिहार के गया जी (गया) के रहने कांवड़ियों से भरी बस देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नवापुरा गांव में ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया। कांवड़ियों के झोले और सामान बस में लटके दिख रहे हैं।

सभी मरने वाले बिहार, गयाजी के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं। 40 कांवड़ियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। बस देवघर से 18 किमी पहले सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, बस ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस से घायल कांवड़ियों को निकाला और मोहनपुर थाने की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही SP, समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। देवघर सदर अस्पताल से 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अधिकारियों का कहना है, ‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH