जेठ ने भाई बहु के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर दो साल तक..

मध्य प्रदेश , 28-07-2025 1:19:42 AM
Anil Tamboli
जेठ ने भाई बहु के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , फिर ब्लैकमेल कर दो साल तक..

रीवा 28 जुलाई 2025 - एक महिला ने अपने ही रिश्ते में जेठ लगने वाले शख्स पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ 2 साल पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसका वीडियो बनाकर वह उसे ना सिर्फ ब्लैकमेल कर रहा था, बल्कि घटना का जिक्र करने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक विवाहिता ने थाने पहुंच कर रिश्ते में जेठ लगने वाले शख्स पर जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की माने तो आरोपी ससुराल पक्ष की ओर से रिश्ते में जेठ लगता है जबकि मायके पक्ष की ओर से वह रिश्ते में उसका मौसा लगता है। बताया गया कि पीड़ित महिला आरोपी से पूर्व की परिचित थी जिसके चलते उसका अक्सर घर आना-जाना भी हुआ करता था।

पीड़िता के मुताबिक दो साल पूर्व आरोपी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और घटना का वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने लगा, साथ ही घटना का किसी से भी जिक्र करने पर उसके बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी जेठ द्वारा लगातार ब्लैकमेल कर की जा रही दुष्कर्म की घटना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने बैकुंठपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बैकुंठपुर थाना प्रभारी जेपी पटेल के मुताबिक आरोपी द्वारा झाड़फूंक के नाम पर महिला को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH