छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के पूर्व विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी , पार्टी ने इन सवालों का मांगा जवाब

महासमुंद , 27/07/2025 1:19:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के पूर्व विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी , पार्टी ने इन सवालों का मांगा जवाब

महासमुंद 27 जुलाई 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने उनके हालिया बयानों को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला बताया है और उनसे बिंदुवार जवाब मांगा है। यह नोटिस महासमुंद जिला अध्यक्ष और कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रही डॉ. रश्मि चंद्राकर ने जारी किया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि 22 जुलाई को तय कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर की अनुपस्थिति और उसी दिन समानांतर रूप से उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम को अनुशासनहीनता माना गया है। पार्टी ने उनसे पूछा है कि उन्होंने जिला और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों को नजरअंदाज कर ऐसा कार्यक्रम क्यों आयोजित किया।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि विनोद चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए हैं। विशेषकर, वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर उठाए गए सवालों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट कटवाने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है।

चंद्राकर ने वीडियो में दावा किया था कि विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने के पीछे “बड़े नेताओं” का हाथ था। इस पर पार्टी ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि वे किन नेताओं की बात कर रहे हैं और यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण है, तो उसे प्रस्तुत करें। नोटिस में पार्टी ने यह भी पूछा है कि जब पूर्व विधायक को पहले से अंदेशा था कि डॉ. रश्मि चंद्राकर चुनाव नहीं जीत पाएंगी, तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इस बारे में अवगत क्यों नहीं कराया। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया है कि चुनाव परिणामों में उनकी क्या भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH