सक्ती से रायगढ़ और बिलासपुर आने जाने यात्रियों को होगी परेशानी , RB में मेमू लोकल दो दिन के लिए रद्द

बिलासपुर , 26/07/2025 11:45:12 AM
Anil Tamboli
सक्ती से रायगढ़ और बिलासपुर आने जाने यात्रियों को होगी परेशानी , RB में मेमू लोकल दो दिन के लिए रद्द

बिलासपुर 26 जुलाई 2025 - बिलासपुर रेल डिवीजन के कोतरलिया-जामगा के बीच रेलवे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम होगा। इसके चलते 2 और 3 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ के बीच चलने वाली दो मेमू ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं, नागपुर डिवीजन के गोंदिया व गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर लॉन्चिग का काम होगा, जिसके कारण 27 व 28 अगस्त को इतवारी रायपुर मेमू को कैंसिल किया गया है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के कोतरलिया-जामगा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम किया जाएगा। इस काम के चलते 3 अगस्त को गोंदिया व झाड़सुगुड़ा से रवाना होने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी।। यह गाड़ी बिलासपुर और झाड़सुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। अगले दिन बिलासपुर से ही ट्रेन गोंदिया के लिए रवाना होगी।

इधर, इतवारी से रायपुर के बीच चलने वाली इतवारी रायपुर 27 और रायपुर से इतवारी के बीच चलने वाली मेमू 28 जुलाई को रद्द रहेगी। इस दौरान रेलवे नागपुर डिवीजन गोंदिया व गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर लॉन्चिग का कार्य करेगा। इसके लिए 27 को रात 11.30 बजे से 28 जुलाई रात एक बजे 1.00 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

03 अगस्त को 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर।

03 अगस्त को 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

02 अगस्त को 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर।

03 अगस्त को 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।

गोंदिया-झारसुगड़ा-गोदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH