सक्ती - दोहरे प्रभार वाले यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो का दोहरा मापदंड , छोटो पर कार्यवाही बड़ो को अभयदान

सक्ती , 26-07-2025 2:17:19 AM
Anil Tamboli
सक्ती - दोहरे प्रभार वाले यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो का दोहरा मापदंड , छोटो पर कार्यवाही बड़ो को अभयदान

सक्ती 26 जुलाई 2025 - सिंगल सैलरी में डबल कार्य करने वाले यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर साहब किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। अभी ताजा मामले की बात करे तो उनके मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही में दोहरा मापदंड काफी सुर्खियों में है। लोगो की माने तो यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब की सिर्फ बाईक सवारो पर ही ज्यादातर कार्यवाही करते है वही भारी वाहन के चालको और मालिको को उनका अभयदान मिला हुआ है।

निरीक्षक कमल किशोर साहब की नजरों में ज्यादातर ग्रामीण इलाके के बाईक चालक रहते है और उन्हीं पर सबसे अधिक चलानी कार्यवाही की जाती है। सड़क पर जैसे ही कोई बाईक सवार ग्रामीण महतो साहब को नजर आता है वे अंगद की तरह कमर पर दोनो हाथ रखकर बीच रास्ते मे खड़े हो जाते है ( देखे तश्वीर) और कार्यवाही करने में जरा भी देर नही करते इस दौरान कमल किशोर महतो साहब के सामने से कई भारी वाहन गुजर जाते है जिन्हें रोकने की जहमत ना तो महतो साहब उठाते और और ना उनके मातहत।

खास बात यह है कि यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर साहब को ना तो शहर के बिगड़े रईसजादों के बुलेट में लगे मोडिफाई (तेज आवाज) करने वाले सायलेंसर नजर आते है और ना उनकी तेज रफ्तार। चाहे वो हायवे हो या फिर सक्ती शहर की सड़कें बिगड़े नवाब अपने बुलेट में मोडिफाई (तेज आवाज) करने वाले सायलेंसर लगाकर फर्राटे भरते रहते है लेकिन क्या मजाल जो उन पर कार्यवाही करें।

ऐसा ही कुछ हाल भारी वाहन चालकों की है जिन्हें यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर साहब का अभयदान मिला हुआ है इनके लिए नो एंट्री और शहर की तंग सड़के कोई मायने नही रखती है ये जब चाहे जँहा भारी वाहन घुसा दे। अगर भारी वाहन चालकों की कारस्तानी देखनी हो तो हटरी चौक और ग्रामीण के सामने आसानी से नजर आ जायेगा खैर इन सब बातों से हमे क्या जब जिम्मेदार आंखे बंद किये बैठे हो तो कोई कर भी क्या सकता है।

क्योंकियातायात थाना प्रभारी कमल किशोर साहब का दोहरा मापदंड और दोहरा प्रभार सबको नजर आता है लेकिन विभागीय अधिकारियों को ये सब नही नजर आता है।

सक्ती - दोहरे प्रभार वाले यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो का दोहरा मापदंड , छोटो पर कार्यवाही बड़ो को अभयदान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH