नशे में धुत्त सेना के जवान ने ट्रेन में महिला के बर्थ पर किया पेशाब , हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 25/07/2025 8:24:33 PM
Anil Tamboli
नशे में धुत्त सेना के जवान ने ट्रेन में महिला के बर्थ पर किया पेशाब , हुआ गिरफ्तार

ग्वालियर 25 जुलाई 2025 - विशालापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही एपी एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही एक महिला की आरक्षित सीट के पास एक फौजी ने नशे की हालत में पेशाब कर दिया। महिला यात्री की शिकायत पर टीटीई ने फौजी को ग्वालियर स्टेशन पर उतारकर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। रेलवे अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना झांसी और ग्वालियर स्टेशनों के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक एपी एक्सप्रेस ट्रेन (क्रमांक 20805) के कोच B-5 की बर्थ 28 पर महिला यात्री आरती झांसी से दिल्ली तक का सफर कर रही थीं। रात का समय होने के कारण कोच में लाइटें बंद थीं। इसी ट्रेन में फौजी विजय कुमार भी विजयवाड़ा से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे।

बताते हैं कि शराब के नशे में उन्होंने शौचालय जाने के बजाय महिला यात्री की सीट के पास ही पेशाब कर दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रेन झांसी स्टेशन से रवाना हो गई थी। महिला यात्री की शिकायत पर विजय कुमार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। आरपीएफ के अनुसार वह नशे की हालत में था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH