छत्तीसगढ़ से होंगे देश के नए उप राष्ट्रपति ??, कांग्रेस ने आगे किया भाजपा के इस दिग्गज नेता का नाम

रायपुर , 25/07/2025 3:12:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से होंगे देश के नए उप राष्ट्रपति ??, कांग्रेस ने आगे किया भाजपा के इस दिग्गज नेता का नाम

रायपुर 25 जुलाई 2025 - जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी को शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान संयुक्त सचिव, राज्यसभा सचिवालय गरिमा जैन और राज्यसभा सचिवालय निदेशक विजय कुमार को भी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं दूसरी ओर अब उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के संभावित नामों का कयास लगना शुरू हो गया है।

इन सब के बीच छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और 7 बार के सांसद रमेश बैस को उप रा​ष्ट्रपति बनाने की मांग की है। इस संबंध में दीपक बैज ने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पीएम मोदी से कहा है कि 15 साल तक लोकसभा चुनाव में जनता का अपार सहयोग मिलने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ को अपेक्षाकृत प्रतिनिधित्व नहीं मिला, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस इस पद के लिए उपयुक्त हैं।

बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का भी नाम सामने आ रहा है। बिहार चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से जदयू को यह ऑफर दिया जा सकता है। हालांकि, राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि बीजेपी इस पर अपनी ही पार्टी के किसी वरिष्ठ और अनुभवी नेता पर दांव खेल सकती है। ऐसे में थावर चंद गहलोत , ओम माथुर, आरिफ मोहम्मद खान, हरिवंश और रमा देवी जैसे कद्दावर नेताओं के नाम की चर्चा तेज है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH